छपरा वासियों के लिए बड़ी सौगात होगा सड़को का चौड़ीकरण।।
छपरा, जिले में मानपुर-गरखा रोड के पुनर्निर्माण और विस्तार को केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के तहत मंजूरी मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 7861.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जो सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस परियोजना के अंतर्गत मानपुर-गरखा रोड की चौड़ाई 7.00 मीटर से बढ़ाकर 10.00 मीटर की जाएगी। इससे यातायात में सुधार होगा और लोगों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।
इस सड़क के विस्तार के साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और जिले की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे स्थानीय निवासियों, किसानों और व्यापारियों को भारी लाभ होगा, क्योंकि उन्हें अब बेहतर मार्गों के माध्यम से अन्य क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
यह परियोजना सारण जिले में परिवहन क्षेत्र के सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेगी।
Written by:आदित्य बाबा

Comments
Post a Comment